मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- बिहार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और अधिकारियों की लापरवाही को लेकर डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने एक बार फिर लापरावाह अफसरों को चेतावनी दी है। उन्होने कहा कि मुजफ्फरपुर के कांटी कृषि फार्म की जमीन को निजी व्यक्ति के नाम पर दाखिल-खारिज करना अत्यंत गंभीर मामला है। सरकारी भूमि की जमीन पर इस प्रकार का खेल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। सोमवार को उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी या न्यायालय के आदेश की गलत व्याख्या कर सरकारी भूमि को निजी नाम पर दर्ज किया है, तो जिम्मेदार पदाधिकारियों और लाभार्थियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार की भूमि किसी भी सूरत में हड़पी नहीं जा सकती और ऐसे मामलों में सरकार की नीति शून्य सहनशीलता की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.