मैनपुरी, मार्च 23 -- थाना क्षेत्र के ग्राम सुगांव में ग्राम पंचायत की जमीन पर मूर्ति लगा ली गई। ग्राम प्रधान की शिकायत पर जांच की गई तो जमीन सरकारी निकली। जमीन पंचायत के हवाले कर दी गई और मूर्ति को भी सुरक्षित रखवा दिया गया। ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा करने वाले 10 लोगों के खिलाफ प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला ब्लाक जागीर से जुड़ा है। ग्राम पंचायत सुगांव की प्रधान प्रेमलता ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि ग्राम पंचायत के मजरा सड़क में ऊसर के नाम सरकारी जमीन दर्ज है। 8 मार्च को राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश करके जमीन चिह्नित कराई और जमीन ग्राम पंचायत की सुपुर्दगी में दे दी। लेकिन 21 मार्च को ग्रामवासी सर्वेश, केशवदयाल, सुमित, विनोद, पुष्पेंद्र, सुरेंद्र, रनवीर, अशोक, विद्याराम, संजीव ने इस ऊसर की जमीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.