बहराइच, अप्रैल 15 -- तेजवापुर,संवाददाता। बहराइच - लखनऊ हाईवे के रिसोर्ट के सामने टेंडवा बसंतपुर में सरकारी जमीन पर बने निर्माण को मंगलवार राजस्व विभाग की टीम ने बुलडोजर से ढहा दिया। सुरक्षा के मद़देनजर मौके पर भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा। यह कार्रवाई राजस्व विभाग ने कोर्ट के आदेश पर किया है। सरकारी जमीन पर मुंशीलाल की ओर से कई वर्षों से अवैध कब्जा कर टीन शेट रख लिया गया था। जिसका मामला बहराइच न्यायालय में चल रहा था। तीन अप्रैल को न्यायालय ने कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। इस पर मंगलवार को तहसील महसी से कानूनगो सुशील यादव, लेखपाल आनन्द सिंह, दुर्गेश निगम व उमेश पाठक ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ढहा दिया। अवैध कब्जा को हटवा कर बंजर भूमि को ग्राम प्रधान व हाजी मोहम्मद कलाम को सुपुर्द किया। लेखपाल आनंद सिंह ने बताया कि मुंशीलाल सरकारी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.