महाराजगंज, जून 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। तहसील क्षेत्र के ग्राम मोगलहा में 30 वर्ष पूर्व बनी एक मस्जिद को तहसील प्रशासन ने जेसीबी लगाकर ढहा दिया। तहसील प्रशासन ने 15 दिन पूर्व मस्जिद के जिम्मेदारों को लीगल नोटिस देते हुए नवीन परती पर बनी मस्जिद को खुद तोड़ने के निर्देश दिए थे। हालांकि गांव के लोग मस्जिद का कुछ हिस्सा तोड़ भी चुके थे, लेकिन प्रशासन की टीम जब मौके पर पहुंची तो उसे पूरी तरह से ध्वस्त करा दिया गया। मोगलहा गांव के हरेयरा बाबा मजार के सामने मौजूद मस्जिद करीब 30 वर्ष पुरानी बताई जा रही है। इसमें गांव के अलावा मजार पर आने-जाने वाले लोग भी मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे। तहसील प्रशासन की जांच में मस्जिद जिस जमीन पर बनाई गई थी, वह नवीन परती की पाई गई। इसके बाद तहसील प्रशासन ने मस्जिद के जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर दिया। समय सीमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.