बलरामपुर, जुलाई 19 -- सम्पूर्ण समाधान दिवस बलरामपुर, संवाददाता। जनमानस की शिकायतों व समस्याओं के समाधान के लिए जिले के तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने कहा कि यहां पर आई शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर अधिकारी कराएं। भूमि विवाद एवं लॉ एंड आर्डर से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराए। कहा कि किसी भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न होने पाए। यह सुनिश्चित करना राजस्व अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर एसडीएम हेमंत गुप्ता, पीडी राघवेन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। इसी तरह उतरौला, तुलसीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.