भभुआ, फरवरी 6 -- स्टेडियम के पास की खाली भूमि पर वर्षों से कब्जा, उपले का किया जा रहा व्यवसाय बोले शहरवासी, समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थायी बन सकता है अतिक्रमण (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विभिन्न इलाकों में खाली पड़ी सरकारी भूमि पर लोगों द्वारा धीरे-धीरे कब्जा जमाने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। कहीं मवेशी बांधे जा रहे हैं, तो कहीं झोपड़पट्टियां खड़ी कर दी गई हैं। कई स्थानों पर अस्थायी दुकानों और वाहन पार्किंग के रूप में भी सरकारी जमीन का उपयोग किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला पुराने प्रखंड कार्यालय के पीछे, जगजीवन स्टेडियम के बगल स्थित सरकारी भूमि का सामने आया है। इस जमीन पर वर्षों से कुछ लोग गोबर से उपले बनाकर बेचने का काम कर रहे हैं। धीरे-धीरे यह गतिविधि स्थायी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.