हरदोई, फरवरी 6 -- बिलग्राम। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला बिलग्राम तहसील क्षेत्र के मल्लहन पुरवा मजरा मगरहा कच्छन्दऊ का है। लेखपाल अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि गांव निवासी नन्हे पुत्र बलजीत नवीन परती की सरकारी जमीन पर कई दिनों से स्थायी निर्माण कार्य कर रहे थे। शिकायत मिलने पर उन्हें निर्माण रोकने के लिए मना किया गया था, लेकिन इसके बावजूद नन्हे ने चोरी-छिपे सरकारी जमीन पर निर्माण कर लिया। मौके पर पहुंचकर लेखपाल ने पैमाइश कराई, जिसमें कब्जा सही पाया गया। इसके बाद पूरी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी गई। एसडीएम एन. राम के आदेश पर माधवगंज थाने में आरोपी के खिलाफ सरकारी भूमि पर कब्जा करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसडीएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि सरकारी जमीन पर कब्जा करता है तो उसके खिलाफ सख्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.