उरई, जनवरी 6 -- कालपी। विद्यालय को आवण्टित सरकारी जमीन पर कब्जा करना दबंग को मंहगा पड़ गया। एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेकर उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह को कदौरा के लोगों ने सूचित किया था कि अपराधिक किस्म का व्यक्ति अल्ला रक्खा इस्लामिक स्कूल के नाम आवण्टित कदौरा मौजा के गाटा संख्या 261 पर निर्माण कर रहा है । मामले को संज्ञान में लेकर उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल जयवीर सिंह को पुलिस के साथ जाकर जांच करने के निर्देश दिए थे। मामले की जांच हुई तो निर्माण अवैध सरकारी जमीन पर निकला था लेकिन अपराधी किस्म के दबंग ने झगड़ा करना शुरू कर दिया था जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था और उसको शान्ति भंग की धाराओ में उपजिलाधिकारी के न्यायालय में पेश किया था लेकिन एसडीएम ने व्यक्ति की दबंगई और स...