सीतापुर, जनवरी 24 -- सीतापुर, संवाददाता। सदरपुर में सरकारी जमीन कब्जाने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। ग्राम प्रधान की तहरीर पर सदरपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जदवापुर के ग्राम प्रधान अवधेश कुमार के मुताबिक जदवापुर स्थित सरकारी जमीन पर बीते 30 नवंबर को गांव के ही जसवंत यादव, अभिनव यादव व विनोद यादव ने सरसों की फसल बो कर कब्जा कर लिया था। शिकायत पर राजस्व टीम द्वारा जमीन खाली कराकर उनके सुपुर्द कर दी गई थी। अब आरोपियों ने एक बार फिर आरोपियों ने जमीन पर पेड़ लगाकर जमीन के चारों ओर कटीला तार बांधकर कब्जा कर लिया है। विरोध पर आरोपी धमका रहे हैं। सदरपुर थाना प्रभारी के मुताबिक ग्राम प्रधान अवधेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.