शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- जरगवां गांव के ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर सरकारी जमीन पर घूरा डालकर कब्जा करने और खलियान की हरे पेड़ों को काटने का आरोप लगाया। बसपा नेता अशोक यादव परिवर्तन के नेतृत्व में ग्रामीण तहसील में एकत्र हुए और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों पर कार्रवाई और अवैध कब्जे हटाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह जमीन कई वर्षों से गांव के लोगों द्वारा उपयोग की जा रही थी, लेकिन कुछ व्यक्तियों ने इसे अवैध रूप से कब्जा कर लिया। मौके पर महेश पाल, राजबहादुर, प्रेम पाल, सुधीर, राजेंद्र कुमार, विकास, नन्हेंलाल, ओमेंद्र पाल, रिंकू और वेद प्रकाश मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.