मेरठ, दिसम्बर 15 -- सरूरपुर। सरूरपुर क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में सरकारी जमीन पर गोबर डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया, जिसमें महिलाओं समेत दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। मानसिंह प्रजापत पक्ष के अनुसार, रविवार शाम उसकी पुत्रवधु रानी गांव के बाहरी छोर पर स्थित सरकारी भूमि पर गोबर डालने गई थी। इस दौरान उसकी दूसरे पक्ष की महिला से कहासुनी हो गई, जो बाद में गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में मानसिंह पक्ष से राहुल, सुनील, मुन्नी और रमेश घायल हो गए। चिकित्सकों ने राहुल और रानी की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के राजेन्द्र का कहना है कि उसकी पत्नी कोमल और बेटी गोबर डालने गई थी। उन्हो...