सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- बाजपट्टी। स्थानीय प्रशासन की ओर अतिक्रमित सरकारी जमीन को खाली कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। प्रशासन द्वारा बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बनगांव बाजार तथा मधुबन बाजार की अतिक्रमित जमीन को मार्किंग करते हुए स्वेच्छा से खाली कर देने का निर्देश दिया गया। सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि पूर्व से ही अतिक्रमणवाद को खोला गया है।नोटिस तामील करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है।आगे की कार्रवाई के लिए आज ही पुलिस बल की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...