मधेपुरा, दिसम्बर 12 -- सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया पुरैनी। अंचल प्रशासन ने शुक्रवार को वंशगोपाल पंचायत के बघरा गांव में सरकारी जमीन अतक्रिमण मुक्त कराया। सीओ विद्यानंद झा ने बताया कि बघरा गांव में 12 व्यक्तियों ने सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर रखा था। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर संबंधित लोगों को कई बार नोटिस भी भेजा गया था। बावजूद जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। एसडीपीओ के निर्देश पर बघरा गांव के एक व्यक्ति का घर तोड़कर हटाया गया। उसे पूर्व में ही 4 डिसमल जमीन उपलब्ध करा दिया गया है। शेष व्यक्तियों के कब्जा से सरकारी जमीन मुक्त कराया जाएगा। मौके पर थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर, एसआई दीनानाथ सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...