औरैया, जनवरी 9 -- फफूंद, संवाददाता। मिशन समाधान अभियान के तहत शुक्रवार को मुरादगंज तिराहे से करही रोड पर स्थित करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी जमीन की नाप-जोख कराकर सीमांकन किया गया। एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने खाद गड्ढा बंजर भूमि की पैमाइश कराकर उसे सरकारी संपत्ति के रूप में चिन्हित किया। नगर पंचायत ने खूंटियां लगवाकर जमीन को सुरक्षित किया। बताया गया कि भू-माफियाओं की नजर इस जमीन पर लंबे समय से थी और कब्जे की कोशिशें की जा रही थीं। सूचना पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भूमि को सुरक्षित कराने की पहल की। सीमांकन के दौरान लेखपाल सुधीर यादव, विनय तोमर, अश्वनी कुमार और विमलेश मोहन मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराना प्राथमिकता में है और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन...