आगरा, मार्च 27 -- चक मार्गों पर अवैध कब्जों की शिकायत लगातार अफसरों के पास पहुंच रही है। प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री/प्रभारी जयवीर सिंह ने भी बैठक में चकमार्गों पर अवैध कब्जों को लेकर नाराजगी जताई थी। एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को निर्देश दिए कि तीन दिन में सरकारी जमीनों से कितने अवैध कब्जे हटाए, इसकी रिपोर्ट दें। इसमें लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। जनशिकायत के दौरान जनपद में चकरोडों पर अतिक्रमण संबंधी अत्याधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। यह स्थिति कदाचित उचित नहीं है। जबकि जिलाधिकारी के आदेश हैं कि विशेष अभियान चलाकर चकमार्गों की भूमि से अवैध कब्जा हटाते हुए ग्रामवार सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। एसडीएम सदर ने निर्देश दिए कि कितने चकमार्गों से अवैध कब्जे हटाए गए। कितने चकमार्ग खाली कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.