देहरादून, नवम्बर 15 -- क्षत्रिय करणी सेना ने राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश अध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर के प्रदेश में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर अपना विरोध जताया है। अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। करणी सेना पदाधिकारियों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अधिकारियों को शनिवार को कचहरी में सौंपा। शुभम ठाकुर ने कहा कि सरकारी जमीनों में कब्जा गंभीर मामला है। यदि इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो करणी सेना पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम और एमडीडीए की भूमिका की जांच होनी चाहिए। नदियों के आसपास क्षेत्र में लगातार कब्जे हो रहे हैं। रसूखदार लोगों को ऊपर से संरक्षण दिया जा रहा है। सरकार सिर्फ गरीबों को ही निशाने पर लेती है। मौके पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि सजवाण, महिला ...