मेहरौनाघाट(देवरिया), मार्च 24 -- यूपी के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के एक गांव में चाचा-भतीजी के रिश्ते को एक युवक ने शर्मसार कर दिया। अपनी भतीजी को सुनसान पड़े स्वास्थ्य विभाग के जच्चा-बच्चा केंद्र में ले जाकर उसने दुष्कर्म किया। जच्चा-बच्चा केंद्र में दुष्कर्म की खबर से हड़कंप मच गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र एक गांव की युवती 21 मार्च की सुबह नौ बजे कुछ सामान लेने गांव की दुकान पर जा रही थी। रास्ते में उसके सगे चाचा मिस गया। भतीजी को फुसलाकर जच्चा-बच्चा केंद्र के कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंची पीड़िता ने इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी तो उनके पैर तले जमीन ही खिसक गई। दो दिन बाद रविवार को पीड़िता की मां ने लार पुलिस को तहरीर दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.