बहराइच, फरवरी 24 -- नानपारा, संवाददाता। उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी की जनसुनवाई में एक शिकायत प्राप्त हुई कि ग्राम अंबरपुर में राजस्व अभिलेखों में सरकारी चकमार्ग के रूप में दर्ज है। अवैध कब्जा करके फसल बोई गई है। जिसके कारण ग्रामवासियों को अपने अपने खेतों पर आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। शिकायत का त्वरित संज्ञान लेने वाली एसडीएम ने एसडीएम ने तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजकर स्वयं प्रकरण की मॉनिटरिंग की। राजस्व टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण एवं अभिलेखों के सत्यापन में चकमार्ग पर अवैध अतिक्रमण की पुष्टि होने पर एसडीएम के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर से जुताई कर सरकारी चकमार्ग को कब्जामुक्त कराया गया। प्रशासन की इस तत्पर कार्रवाई से ग्रामीणों को पुनः आवागमन की सुविधा सुचारु रूप से उपलब्ध हो सकी। उप जिलाधिकारी श्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.