गिरडीह, मार्च 13 -- गिरिडीह। सरकारी-गैर सरकारी दफ्तारों में बुधवार को खूब गुलाल उड़े। हर ओर होली का उल्लास का छा गया है। होली की खुमारी पूरे परवान पर चढ़ चुका है। बुधवार को हर ओर इसका नजारा दिखा। जगह जगह आयोजित होली मिलन समारोह में अधिकारियों, अधिवक्ताओं, छात्र-छात्राओं, विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने खूब होली खेली। डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के साथ अधिकारियों व कर्मियों ने होली खेली। डीसी ने सभी को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इधर अधिवक्ता संघ भवन में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अधिवक्ताओं ने जमकर गुलाल उड़ाए। सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया। बुधवार को कक्षा प्रथम से सातवीं तक वार्षिक परीक्षा का अंतिम दिन था। विद्यार्थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.