हरदोई, जनवरी 3 -- माधौगंज। कृषि उत्पादन मंडी समिति में शुक्रवार को आरएफसी केंद्र पर शेखनपुर निवासी किसान विमलेश का धान तौला जा रहा था। नेकपुर निवासी किसान गजराज ने बताया कि कागज बन गए हैं अभी टोकन नही मिला राघौपुर स्थित केन्द्र पर पहुंचा तो वहां के प्रभारी ने मंडी में लगे सेंटरों पर भेजा है। केंद्र प्रभारी हरिश्चन्द्र ने बताया कि टोकन देकर किसान का धान तौला जाएगा। बताया अब तक आरएफसी प्रथम पर 18 हजार कुन्तल, द्वितीय 19 हजार, तृतीय पर 20665, चतुर्थ 19293, पांचवे 19879, छठे पर 9511 कुन्तल, सातवें 3060 कुन्तल, आठवें 2903 कुन्तल की खरीद हुई है। बांकी केंद्रों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...