अमरोहा, सितम्बर 25 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले में धान की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य शुरू हो गया है। धान के सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है जबकि मंडी में आढ़तियों के यहां धान के ढेर लगे हैं। मंडी में धान की कीमत अधिक होने के चलते किसान यहीं अपनी उपज बेचना पसंद कर रहे हैं। जिले में धान खरीद के लिए 14 केंद्र खोले गए हैं। सरकारी क्रय केंद्रों पर एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू होगी। डिप्टी आरएमओ अजय कुमार ने बताया कि धान खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं जिले में 28 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान की खेती की गई है। धान की कटाई तेजी से हो रही है। मंडी में धान का रेट 3000 रुपये प्रति कुंतल से ऊपर चल रहा है। हजारों कुंतल धान रोजाना मंडी पहुंच रहा है। किसानों का कहना है कि सरकारी केंद्रों पर अभी धान खरीद शुरू नहीं हुई है। धान की कीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.