सहरसा, दिसम्बर 3 -- कहरा, एक संवाददाता। प्रखण्ड के विभिन्न पंचायत क्षेत्र में विभिन्न पैक्स में आवंटित राशि के अभाव में धान खरीद कार्य लगभग वाधित सा होकर रह गया है।विभिन्न पंचायतों के पैक्स अध्यक्षों के अनुसार प्रखण्ड क्षेत्र में धान खरीद किए जाने वाले सभी पैक्स को विभाग द्वारा एक - एक लॉट धान खरीद के लिए राशि खाता में दिया गया है। अधिकांश पैक्स में एक - एक लॉट (433 क्विंटल के करीब ) धान अब तक खरीद किया गया है। जानकारी के अनुसार धान खरीद किए किसानों को 48 घण्टा में ही राशि भुगतान किए जाने का प्रावधान है। धान खरीद कार्य प्रभावित होने से इसका सीधा प्रभाव छोटे किसानों द्वारा किए जाने बाले गेहूं की खेतीवाड़ी पर पड़ रहा है। यह बतादें कि अधिकतर मध्यम वर्गीय व छोटे किसानों के पास तैयार धान रखने के लिए गोदाम एवं घर का अभाव है। अधिकतर किसान आँगन में...