महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सरकारी क्रय केंद्रों पर पहली मार्च से गेहूं खरीद शुरू हो गई है। भले ही पहले दिन सभी केंद्र बोरा, बैनर, कांटा के साथ तैयार रहे। लेकिन कोई किसान तौल कराने नहीं पहुंचा। वजह यह रहा कि अभी गेहूं की फसल हरे रूप में खेत में ही पड़ा है। ऐसे में अप्रैल से ही गेहूं खरीद हो सकती है। सरकार ने 17 मार्च से गेहूं खरीद का निर्देश दिया था। इसके क्रम में सोमवार को सभी केंद्र खरीद के लिए तैयार रहे। गेहूं की खरीद के लिए 166 क्रय केंद्रों को सक्रिय कर दिया गया है। हालांकि अभी खेतों में गेहूं की बालियां फूट रही हैं। फसल तैयार होने में 15 से 20 दिन लग सकता है। इसलिए सोमवार को कोई किसान केंद्र पर नहीं पहुंचे। आनंदनगर मंडी समिति में गेहूं खरीद के लिए तीन केंद्र बनाया गया है। लेकन किसी केंद्र पर किसान नहीं पहुंचे। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.