जमुई, जनवरी 20 -- झाझा । निज संवाददाता 'सबका सम्मान-जीवन आसान'..... सरकारी कार्यालयों में सोमवार से उक्त भावना व संकल्प का एक नया अध्याय शुरू हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश एवं मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के आदेश के मद्देनजर प्रखंड,अंचल से लेकर पंचायत तथा विद्युत कार्यालय तक के अधिकारी फरियादियों की पीड़ा-परेशानी सुनने को मानों पलक पांवड़े ही बिछाए बैठे थे। सोमवार से शुरू हुई नई व्यवस्था के तहत जन सुनवाई को तैयार सरकारी कार्यालय एक नजर में किसी निजी क्षेत्र या कॉर्पोरेट ऑफिस सरीखे प्रतीत हो रहे थे। इसके उलट संवेदनशीलता के आवरण में लिपटे माहौल के बीच प्रखंड में बीडीओ सुनील कु.चांद,अंचल में सीओ निशा सिंह आदि अधिकारी फरियादियों की समस्या या शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनते तथा उनके समाधान को ले मातहतों को निर्देशित करते दिख रहे थ...