मेरठ, जनवरी 28 -- मवाना। तहसील क्षेत्र में गणतंत्र दिवस सभी सरकारी कार्यालयों में बड़े उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया। तहसील परिसर, नगर पालिका परिषद कार्यालय तथा सीएचसी सहित विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान गाया। तहसील परिसर में एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने भारत के संविधान तथा गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। सीओ कार्यालय पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने तिरंगे को फहराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरुण कुमार, नगर पालिका परिषद मैदान में चेयरमैन अखिल कौशिक और अधिशासी अधिकारी राजीव जैन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज परिसर में गणतं...