औरंगाबाद, अगस्त 9 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। बिहार अनुसूचिवीय कर्मचारी संघ संबद्ध महासंघ गोप गुट के आह्वान पर सरकारी कार्यालयों के लिपिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। शनिवार से शुरू हुई इस हड़ताल के कारण अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड सह अंचल कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय समेत विभिन्न सरकारी विभागों में कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। संघ के जिलाध्यक्ष भगवान पासवान, जिला सचिव योगेंद्र कुमार, जिला संयोजक दिनेश पटेल, अनुमंडल कार्यालय के नाजिर अजय कुमार सिन्हा और लिपिक संजय कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि उनकी दस सूत्री मांगों को पूरा करने तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रमुख मांगों में लिपकीय संवर्ग के ग्रेड वेतन और पदसोपान का पुनर्निर्धारण, गैर संवर्गीय पदों के तर्ज पर वरीयता व योग्यता के आधार पर राजपत्रित पदों पर प्रोन्नति, स्वीकृत पदबल में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.