मोतिहारी, मार्च 20 -- मोतिहारी, निसं। मोतिहारी पुलिस की डी आइ यू टीम ने एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बिचौलिया नगर थाना क्षेत्र के बलुआ सब्जी मंडी गोपालपुर मोहल्ला निवासी संतोष कुमार श्रीवास्तव है। वह समाहरणालय परिसर सहित अन्य कार्यालय में खुद को अनुमंडल न्यायालय सदर मोतिहारी का कर्मी बताकर अवैध वसूली करता था। मामले में नगर थाना में कार्यपालक दंडाधिकारी सदर सुमित कुमार सिंह के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले की आसूचना इकाई की टीम को सूचना मिली थी कि कलेक्ट्रेट और अन्य कार्यालय में सरकारी कर्मी बता कर अवैध वसूली किया जा रहा है। इसके आधार पर डी आई यू की टीम ने संतोष कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया। उससे नगर थाना में पूछताछ की जा रही है। मामले में नगर थाना कांड संख्या 228/ 25 दर्ज किया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.