अररिया, फरवरी 12 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की फारबिसगंज इकाई के बैनर तले गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जुटीं कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार के प्रति आक्रोश जताया। आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि निरंतर सरकारी कार्यों में योगदान देने और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाने के बावजूद उन्हें अब तक सरकारी कर्मी का दर्जा नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यों के लिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में वृद्धि नहीं की गई है और आशा व आशा फैसिलिटेटर की मासिक पारिश्रमिक एवं प्रोत्साहन राशि भी समय पर नहीं मिल रही है। चालू वित्तीय वर्ष में छह से सात माह से भुगतान बाधित होने से उनके सामने आर्थिक संकट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.