देहरादून, फरवरी 22 -- देहरादून। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने आशारोड़ी में वन कर्मियों और ननूरखेड़ा में शिक्षा निदेशक पर हुए हमलों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि राजधानी में सरकारी अधिकारियों पर जानलेवा हमले ध्वस्त कानून-व्यवस्था का प्रमाण हैं। कहा कि जब सरकारी दफ्तरों में ही अफसर सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और सरकारी कर्मियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस अराजकता के विरुद्ध अपना संघर्ष जारी रखेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...