मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर सहित राज्य के सभी जिलों में चलने वाले सरकारी और निजी अस्पतालों में आंतिरक शिकायत निवारण समिति का गठन किया जायेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी जिलों को इस बारे में निर्देशित किया गया। स्वास्थ्य विभाग से निर्देश मिलने के बाद सीएस डॉ अजय कुमार ने भी सदर अस्पताल अधीक्षक समेत सभी पीएचसी प्रभारियों को इस बारे में पत्र लिख दिया है। सभी अस्पतालों में लैंगिक उत्पीड़न की शिकायत के लिए यह आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी अस्पताल शिकायत समिति का गठन कर उसे संबंधित पोर्टल पर अपलोड कर दें। विभाग ने 15 दिन के भीतर आंतरिक शिकायत समिति के गठन का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...