लखनऊ, जनवरी 9 -- स्थानीय निवासी करते रह गए शिकायत प्रशासन ने नहीं की कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रमुख संवाददाता शहर से सटे केसरी खेड़ा वार्ड के ग्राम गंगा खेड़ा में 80 बीघे सरकारी ज़मीन पर खुलेआम चल रही अवैध प्लॉटिंग ने प्रशासनिक दावों की सच्चाई उजागर कर दी है। ग्राम सभा की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि करीब 80 बीघा सरकारी और चारागाह की ज़मीन पर भू-माफिया ने कब्ज़ा कर लिया है। वर्षों से चल रहे इस अवैध खेल के बावजूद जिम्मेदार विभागों की चुप्पी ने लोगों में आक्रोश भर दिया है। चारागाह पर कब्ज़ा, गांव की साझा संपत्ति लूटी शिकायत के अनुसार वर्ष 1979 में दर्ज चारागाह और अन्य सरकारी भूमि को भू-माफिया ने निशाना बनाया। पहले जमीन पर कब्ज़ा किया गया, फिर धीरे-धीरे उसे निजी संपत्ति दिखाकर प्लॉट काटे जाने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि चार...