गंगापार, जनवरी 21 -- कौंधियारा क्षेत्र के गढ़वा कला गांव में सरकारी आवास दिलाने का झांसा देकर दो अज्ञात लोगों ने एक ग्रामीण से नकदी और जेवरात ठग लिए। पीड़ित भैरव प्रसाद द्विवेदी ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे भैरव प्रसाद खाद लेकर घर जा रहे थे, तभी गांव के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवक उनसे मिले। सरकारी आवास मिलने की बात कहकर दोनों उन्हें बाइक पर बैठाकर घर ले गए। वहां आवास संबंधी कागजी प्रक्रिया का हवाला देते हुए आरोपितों ने 25 हजार रुपये नकद और करीब तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात जबरन ले लिए और फरार हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी आरोपितों का पता नहीं लगा। मामले को लेकर थाना प्रभारी कौंधियारा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जल्द ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...