फिरोजाबाद, दिसम्बर 6 -- फिरोजाबाद। जिला अस्पताल के 100 शैय्या हॉस्पिटल में शनिवार को एक नवजात शिशु की मौत पर हंगामा किया। बाद में मामला शांत होने पर परिवारीजन बालक के शव को घर ले गए। इससे पहले परिजनों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से भी शिकायत की। बाद में परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। मामला शनिवार की सुबह का है। थाना लाइनपार अंतर्गत रामनगर निवासी कन्हैया की पत्नी नीतू द्वारा एक प्राइवेट नर्सिंग होम में बालक को जन्म दिया। हालत गंभीर होने पर दो दिन पूर्व बालक को जिला अस्पताल 100 शैय्या में भर्ती कराया। सुबह बालक की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा मचाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवीन जैन से शिकायत की गई। शिकायत के बाद परिजन बिना किसी कार्रवाई के बालक के शव को घर ले गए। परिवारीजनों का आरोप था कि बालक की मौत लापरवाही से हुई है। इस ...