गाज़ियाबाद, दिसम्बर 18 -- गाजियाबाद। बढ़ते कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुविधा के लिए हीटर और वार्मर की व्यवस्था की गई है। सर्द मौसम में मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने वार्ड और इमरजेंसी में अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। महिला अस्पताल, संयुक्त जिला अस्पताल और एमएमजी अस्पताल समेत सभी सीएचसी एवं 50 बेड अस्पतालों के वार्डों में हीटर लगाए गए हैं। इमरजेंसी में भी ठंड से बचाव के लिए वार्मर चालू कर दिए गए हैं, ताकि गंभीर मरीजों को ठंड के कारण कोई दिक्कत न हो। अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों को ठंड से बचाने के लिए उनकी जरूरत के हिसाब से एक या दो कंबल दिए जा रहे हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और नवजात शिशुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार रात्रि शिफ्ट में ड्यूटी...