बुलंदशहर, अक्टूबर 24 -- दीपावली के बाद शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक में सांस की बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। आतिशबाजी से फैले धुएं और बढ़े प्रदूषण स्तर के कारण सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सांस की तकलीफ, खांसी और आंखों में जलन की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। दीपावली पर अवकाश के बाद शुक्रवार को दो बजे तक ओपीडी रही। इस दौरान 1960 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें सबसे अधिक संख्या वायरल के मरीजों की रही। मौसम में बदलाव के साथ ही वायरल के साथ गले में दर्द और खराश के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बुखार के साथ लोगों को बीमारियां घेर रही हैं। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही मरीजों की लंबी लाइन रही। त्यौहारों पर अवकाश के बाद सुबह आठ बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.