अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक पारदर्शी, भरोसेमंद एवं मरीज-हितैषी बनाने की दिशा में डीएम संजीव रंजन ने अहम कदम उठाया है। उन्होंने सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी सहित नगर में स्थित तीनों चिकित्सालयों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवाइयाँ न लिखी जाएँ। डीएम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष द्वारा इस संबंध में पहले ही स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। शासन की मंशा साफ है कि सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले प्रत्येक मरीज को आवश्यक दवाइयाँ अस्पताल से ही निःशुल्क और समय पर उपलब्ध कराई जाएँ। यदि किसी स्तर पर निर्देशों की अवहेलना पाई जाती है तो तत्काल रोक लगाते हुए नियमानुसार ...