मधुबनी, सितम्बर 13 -- मधेपुर, निज संवाददाता।सरकारी अनुदानित खाद्यान्न की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं पीडीएस दुकान अनुज्ञप्ति में वर्णित स्थल पर नहीं चलाकर दूसरे जगह संचालित किया जा रहा था। यह मामला मधेपुर प्रखंड के बकुआ पंचायत के डीलर राज कुमार यादव से संबंधित है। मधेपुर के एमओ नवीन कुमार द्वारा दुकान की जांच एवं निरीक्षण में यह मामला उजागर हुआ है। मालूम हो कि यह जांच पूरे राज्य में प्रधान सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार द्वारा दी गई आदेश के आलोक में की गई है। इस संबंध में मधेपुर के एमओ नवीन कुमार ने गुरुवार शाम भेजा थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें बकुआ पंचायत के जनवितरण प्रणाली विक्रेता राज कुमार यादव को नामजद किया गया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने प्राथमिकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.