फतेहपुर, फरवरी 8 -- फतेहपुर। अमौली ब्लॉक के देवरी बुजुर्ग गांव निवासी जगदीश त्रिवेदी का पुत्र अनिल को हरियाणा राज्य में सरकारी अधिवक्ता बनाया गया है। बताया गया कि हाईकोर्ट में आने वाले राज्य महिला आयोग के मामलों की पैरवी करेंगे। पैनल में नियुक्ति होने पर पूर्व मंत्री स्मृति इरानी ने सम्मानित किया। सरकारी वकील बनने और महिला आयोग पैनल में नियुक्ति से परिवार में खुशी का माहौल रहा। अधिवक्ता अनिल ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए माता पिता के साथ परिवार का साथ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...