रांची, जनवरी 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। गुमला पथ प्रमंडल के सीनियर डिविजनल अकाउंट्स ऑफिस में पदस्थापित सुधीर कुमार से साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल हैककर उनके खाते से 5.50 लाख रुपए की ठगी कर ली है। कोकर चूना भट्टा निवासी पीड़ित सुधीर कुमार ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सुधीर के अनुसार, 12 दिसंबर को उन्होंने शंकर नेत्रालय, चेन्नई में आंखों के इलाज के लिए गूगल के माध्यम से अपॉइंटमेंट लेने के लिए संपर्क किया था। इसी दौरान एक अज्ञात नंबर से कॉल व व्हाट्सऐप संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें एक संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड कराई गई। इसके बाद उनके मोबाइल पर लगातार ओटीपी और लॉगिन से जुड़े संदेश आने लगे। हालांकि, उन्होंने किसी भी ओटीपी का उपयोग नहीं किया। 22 जनवरी को प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.