लातेहार, दिसम्बर 25 -- बारियातू। साल्वे पंचायत के जबरा के आसपास के गरीब असहाय व वृद्धों के बीच सीओ कोकिला कुमारी व प्रमुख उर्मिला देवी ने सयुंक्त रूप से कंबल का वितरण किया। सीओ कोकिला ने बताया कि उपायुक्त द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब असहाय व वृद्धजनो के लिए कंबल उपलब्ध कराया गया था। इसे जबरा के आसपास के 35 महिला व पुरुषों के बीच वितरण किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...