गंगापार, जनवरी 5 -- क्षेत्र के सम्हई ग्राम पंचायत अंतर्गत बैरहना संपर्क मार्ग की वर्षों से बदहाल स्थिति अब सुधरने की राह पर दिख रही है। ग्रामीणों के लिए राहत की खबर यह है कि इस सड़क के निर्माण व मरम्मत की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद को सौंप दी गई है। बताया जा रहा है कि बीते 30 दिसंबर को युवा विकास पार्टी द्वारा ग्रामीणों के बुलावे पर सड़क की जर्जर हालत को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन के बाद मामला शासन स्तर तक पहुंचा। युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर संज्ञान लेते हुए उपनिदेशक (निर्माण), उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। निर्देश जारी होने की जानकारी मिलते ही गांव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.