मैनपुरी, सितम्बर 21 -- शहर के मधाऊ रोड स्थित महिमा मैरिज होम पर रविवार को चक्रवती सम्राट सेना का पदाधिकारी परिचय व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चक्रवर्ती सम्राट सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश के कई जिलों से आए 200 लोगों ने संगठन की सदस्यता दिलाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का लक्ष्य है कि वर्ष 2026 तक 50 हजार लोगों को संगठन से जोड़ा जाए। वर्तमान समय में 22 हजार से अधिक चक्रवर्ती सम्राट सेना के पदाधिकारी हैं। संगठन का मकसद समाज सेवा को बढ़ावा देना, महिलाओं का सम्मान दिलाना, गरीब व जरूरतमंद की मदद करना है। वहीं महिला प्रदेश अध्यक्ष कोमल शाक्य ने कहा कि समाज की महिलाओं की आवाज को बुलंद करना उनका मकसद है। महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए शासन-प्रशासन से मिलकर उन्हें न्याय दिलाना ही उनका संकल्प ...