हरिद्वार, जनवरी 4 -- सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के स्थापना दिवस पर श्रद्धा और सम्मान के साथ हवन-पूजन किया गया। मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे, जिनका जीवन साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनकी प्रतिमा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्यमंत्री डॉ. जयपाल चौहान ने युवाओं से इस तरह की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने का आह्वान किया। क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रहित में काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर एडवोकेट उत्तम सिंह चौहान, राजकुमार चौहान, नंदलाल सिंह, अरविंद चौहान, केपी सिंह, पवन चौहान, भारत भूषण चौहान, दिनेश चौहान, मास्टर राजकुमार, न...