सहरसा, फरवरी 7 -- सिमरी बख्तियारपुर। प्रखंड के सरडीहा गांव स्थित उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की अश्वारोही प्रतिमा के शिलान्यास सह नागरिक अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह है। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रतिमा का शिलान्यास पूर्व सांसद आनंद मोहन करेंगे। मुख्य अतिथि शिवहर सांसद लवली आनंद होंगी। विशिष्ट अतिथि विधायक संजय कुमार सिंह और चेतन आनंद रहेंगे। नागरिक अभिनंदन समारोह में जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...