हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 6 -- बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव पर पलटवार किया। उन्होंने तेजस्वी को बउआ बताया और कहा कि उन्हें जो कुछ भी लिखकर दिया जाता है, उसे सदन में आकर पढ़ देते हैं। सम्राट ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें साल 2005 में खटारा गाड़ी मिली थी, जिसे उन्होंने मर्सिडीज में तब्दील किया। 20 सालों से वे बिहार को सींच रहे हैं। उनके नेतृत्व में बिहार हर मानकों पर तेजी से विकास कर रहा है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर दो दिनों से चल रही चर्चा के बाद सरकार का उत्तर सदन में रखा। इस दौरान सीएम नीतीश भी सदन में मौजूद रहे। सम्राट के संबोधन के दौरान विपक्षी सदस्यों ने असंतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.