पटना, मार्च 7 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चल रहीं अटकलों पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के बाद भी नीतीश ही सीएम बनेंगे और वह अपना एक और कार्यकाल पूरा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी चुनाव के बाद भी नीतीश का समर्थन करती रहेगी। सम्राट चौधरी ने उन अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया जिनमें दावा किया जा रहा था कि बीजेपी इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद किसी नए चेहरे को सीएम पद के लिए आगे कर सकती है। बिहार के बीजेपी अध्यक्ष रह चुके सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कहा कि भाजपा नीतीश कुमार के साथ सहज है। उन्होंने साल 1996 से बिहार में एनडीए का नेतृत्व किया है। इसलिए नीतीश कल भी (नेता) थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे। पिछले साल जेडीयू के एनडीए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.