गाजीपुर, दिसम्बर 3 -- सैदपुर। सम्राट अशोक क्लब की ओर से बुधवार को नगर में कार्यक्रम और रैली का आयोजन किया गया, जिसमें भारत के सभी राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान में झांकी भी निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र के शेखपुर गांव में शपथ ग्रहण समारोह से हुई। इस अवसर पर क्लब के दर्जनों सदस्यों ने सभी उपस्थित लोगों को भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की जानकारी दी और उन्हें उनके सम्मान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी देश की पहचान उसके राष्ट्रीय चिह्न और नागरिकों से होती है। भारत में राष्ट्रीय चिह्न के अलावा अन्य प्रतीक जैसे फूल, पेड़ और जानवर भी देश की विरासत का हिस्सा हैं। इसके बाद रैली की शुरुआत शेखपुर से हुई और नहर किनारे से होते हुए जौहरगंज, कोतवाली, नई सड़क होते हुए तहसील मुख्यालय पर समाप्त हुई। रैली में बच्चे तिरंगा लेकर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.