बरेली, अप्रैल 6 -- आंवला/सिरौली। आंवला तथा सिरौली में शनिवार को सम्राट अशोक मौर्य की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। शहर में निकली भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान सम्राट अशोक के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। रोडवेज बस स्टॉपेज पर कार्यक्रम में वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन के बारे में बताया और चौराहे पर लगी सम्राट अशोक की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। बाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य और चेयरमैन सैय्यद आबिद अली ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा भुर्जी टोला, रामलीला गेट, कच्चा कटरा और किला, अनुपुरा होते हुए तहसील होते हुए निर्धारित स्थान पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। दयाराम मौर्य ने अध्यक्षता की। इस दौरान अमर प्रकाश मौर्य, सत्यपाल मौर्य, डॉ. वेद प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.