कटिहार, अप्रैल 6 -- सम्राट अशोक की मनाई जयंती कटिहार, निज संवाददाता आनंद भवन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए उमाकांत आनंद ने कहा कि सम्राट अशोक मौर्य वंश के महान सम्राट थे जो चक्रवर्ती सम्राट के नाम से प्रसिद्ध हुए। वे अखंड भारत के निर्माता थे। बौद्ध धर्म अपनाने के बाद उल्लेखनीय बदलाव के लिए प्रसिद्ध हुए। अपने शासनकाल के 9वें साल में कलिंग पर विजय प्राप्त की थी। उन्होंने मनुष्यों और जानवरों के लिए चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था की थी। धर्म प्रचार के लिए शिलालेखों का निर्माण किया था। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, संतोष मेहता, जितेंद्र सिंह ,उदय सिंह,नागमणि कुशवाहा,कविता देवी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...