हजारीबाग, अप्रैल 13 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष सूरज कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला इकाई हज़ारीबाग के द्वारा विश्व विजेता महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2369 वीं जयंती कार्यक्रम हज़ारीबाग जिले अंतर्गत मैक्स हॉस्पिटल के प्रांगण में मनाई गई। उपस्थित सदस्यों ने महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की गौरव इतिहास को याद करते हुए कहा कि अखंड भारत के निर्माता के रूप में विख्यात सम्राट अशोक के 40 साल के शासन काल को स्वर्णिम इतिहास के रूप में आज भी जाना जाता है। उनका शासन वर्मा देश, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान तक फैला हुआ था। उपस्थित सदस्यों ने अखंड भारत के महान सम्राट अशोक की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने का सरकार से मांग की है। मौके पर उपस्थित प्रदेश सचिव जय नारायण कुशवाहा, जिला सचिव जय कुशवाहा, जिला को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.